आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया राशन सप्लाई का आरोप, जन संघर्ष मोर्चा ने मंत्री रेखा आर्य पर साधा निशाना
देहरादून, जून 17 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरित की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मोर्चा अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री भेजी जा रही है, जिससे गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि विभाग की मंत्री रेखा आर्य के कार्यकाल में "सिर्फ अपना विकास" किया जा रहा है और आंगनबाड़ी केंद्रों को दलिया, सत्तू, कुक्ड फूड, बाल भोग और हलवा जैसी सामग्री निम्न गुणवत्ता में उपलब्ध कराई जा रही है। उनका आरोप है कि यह आपूर्ति केंद्रीय भंडार, मसूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.