गोपालगंज, अप्रैल 9 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को नए बर्तनों में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय से आंगनबाड़ी सेविकाओं को आवश्यक बर्तन और रसोई सामग्री वितरित की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को भोजन पकाने और वितरण से संबंधित सभी जरूरी बर्तन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें थाली, ग्लास, पानी के लिए जग, भगोना समेत अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नए शैक्षणिक सत्र से इन बर्तनों का उपयोग शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले कई केंद्रों पर पुराने और सीमित बर्तनों के कारण भोजन वितर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.