पडरौना, जनवरी 8 -- पडरौना। शीतलहर व तापमान में गिरावट को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका द्वारा लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियां, वीएचएसएनडी सत्र, आरबीएसके टीम के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य शासकीय व विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित किये जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि में बिना सक्षम स्तर की अनुमति के कोई भी कार्मिक आंगनबाड़ी केंद्र व मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.