अमरोहा, दिसम्बर 30 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने शीतलहर के मद्देनजर 14 जनवरी तक जिले में संचालित सभी आंगनबाडी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष आयु तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान कार्यकत्री एवं सहायिका लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण करने के साथ ही वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फिडिंग, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन करेंगी। वीएचएसएनडी सत्र एवं आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच व संदर्भन के साथ ही अन्य शासकीय एसआईआर/बीएलओ/विभागीय कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे। अवकाश के दौरान बिना जरूरी अनुमति कार्यकत्री व सहायिका केंद्र/मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...