आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गोदभराई, पोषण के प्रति किया जागरूक
संतकबीरनगर, सितम्बर 26 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना कार्यालय बेलहर कला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को संकल्प सेवा अभियान के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें फल, पोषाहार किट और आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।रमवापुर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुज कुमार, मुख्य सेविका कुशलवती देवी व सरोज देवी, रीमा चौधरी, एडीओ पंचायत पंकज सिंह और बीडीओ शैलेश कुमार मुरारी मौजूद रहे। इसी क्रम में मैनहवा, बभनी, कुडीमनमन, हटवा, बूढ़ी बेलहर, जिवधरा, कोलकी, चमरसन, लोहरौली ठकुराई, मेलन खुर्द, बरडाड, पिंपरी, किठुरी, जंगल बेलहर, अमरगढ़, जंगल दशहर, कन्हरापार, कैथव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.