मुरादाबाद, मई 1 -- जनपद के सात ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शहर और बिलारी ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉकों में 525 आवेदकों का जिला स्तर पर चयन हो गया है। जल्द ही विभाग के पोर्टल पर चयनित आवेदकों के प्रपत्र अपलोड किए जाएंगे। उसके आधार पर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। पखवारे भर से शुरू काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यह जरूर है कि एक आवेदक की ओर से कई केंद्रों के लिए आवेदन कर दिया गया है। इस वजह से कुछ आवेदकों का चयन एक से अधिक केंद्र पर हो गया है जबकि, कुछ आवेदक निजी और पारिवारिक कारणों से काउंसिलिंग कराने नहीं आए हैं। चयन समिति की ओर से उन्हें मोबाइल के जरिए बुलाया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों को विभाग की ओर से पंजीकृत पत्र भी भेजा गया है। जिसके आधार पर उन केंद्रों की रिक्तता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.