आंगनबाड़ी केंद्रों पर सजे पौष्टिक व्यंजन, महिलाओं को बताया संतुलित आहार का महत्व
कन्नौज, सितम्बर 10 -- कन्नौज। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक एवं स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। भटपुरी, निरौली, जलालाबाद-2, सरायमीरा और नगला मचल समेत कई केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बच्चों को संतुलित आहार की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं और अभिभावकों को बताया गया कि दाल, अनाज, हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध समेत स्थानीय खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने से पोषण स्तर बेहतर किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पोषण माह 2026 के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण गतिविधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.