बेगुसराय, मार्च 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शनिवार को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आईसीडीएस कार्यालय के योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एमकेयूवाई के अंतर्गत जिले का लक्ष्य 10,080 निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 8876 प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं। यह 88.06 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है। बछवाड़ा परियोजना 118 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान पर रही। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत अब तक 14,550 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है जो निर्धारित लक्ष्य का 61.6 प्रतिशत है। बैठक में मनरेगा एवं नाबार्ड के माध्यम से आंगनबाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.