लखनऊ, अक्टूबर 3 -- आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की अब फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। गर्म पका भोजन उन्हें फेस आधारित उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ही मिलेगा। इसमें तकनीक का भरपूर प्रयोग किया जाएगा। महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से मिशन सक्षम आंगनबाड़ी व पोषण 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य व अन्य अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें जुड़े। बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए गर्म पके भोजन में विविधता लाई जाएगी। जरूरी पोषण उन्हें मिले इसके लिए अलग-अलग व्यंजन तैयार कराए जाएंगे। यही नहीं कुपोषण से बचाने के लिए उनके वजन व लंबाई इत्यादि की माप अब सिर्फ डिजिटल मशीनों के माध्यम से ही की जाएगी। बैठक में मंत्री ने बताया कि 20 हजार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.