उरई, मार्च 29 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कर बाल विकास एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरसी में बच्चों के संदर्भन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय पर प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए जिससे लक्षित लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जिन क्षेत्रों में कुपोषण के मामले अधिक हैं, वहां विशेष अभियान चला...