बेगुसराय, जून 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- आज सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जाएगा अन्नप्राशन दिवसकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में केंद्रों के पोषक क्षेत्र की गर्भवती एवं धातृ माताओं के साथ छह माह से अधिक तथा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को पहली बार ऊपरी आहार देकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छह माह तक केवल स्तनपान कराने के बाद बच्चों को पौष्टिक ऊपरी आहार देने की आदत विकसित करना तथा कुपोषण की समस्या को कम करना था। यह भी पढ़ें- अन्नप्राशन दिवस पर कुपोषित बच्चों की हुई पहचानपोषण प्रदर्शनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनाज, दाल, हरी सब्जियों, साग, फूलों एवं मौसमी फलों से आकर्षक रंगोली ...