रुडकी, दिसम्बर 11 -- बाल विकास परियोजना अधिकारी रुड़की द्वितीय वर्षा शर्मा ने गुरुवार को महमूदपुर और कलियर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के नियमित वजन की समय-समय पर मॉनिटरिंग करने तथा पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए। उन्होंने मैन्युअल के अनुसार बच्चों को प्रदान किए जाने वाले पोषण आहार तथा मासिक टीएचआर वितरण की भी समीक्षा की, जो सभी केंद्रों पर संतोषजनक पाया गया। वर्षा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित मिले। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ऐप के माध्यम से लाभार्थियों की फेस स्कैनिंग, बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने और वजन रजिस्टर को नियमित रूप से मेंटेन करने के दिशा-निर्देश भी दिए। हालांकि, कुछ केंद्रों पर सफाई व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.