लखनऊ, मार्च 11 -- कैचवर्ड : पौष्टिक पोषाहार - यूपी बनेगा रेसिपी आधारित आहार देने वाला पहला राज्य- एक अप्रैल से लागू होगी व्यवस्था, 301 करोड़ दिए गएलखनऊ, प्रमुख संवाददाताआंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसिपी आधारित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने वाला यूपी पहला राज्य होगा। एक अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आटा-बेसन का हलवा, आटा-बेसन की बर्फी, दलिया व मूंग दाल खिचड़ी परोसी जाएगी। एक अप्रैल से यह व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 301 करोड़ रुपये दिए हैं।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने पुष्टाहार के वितरण में पहले ही केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार फेस रिकॉग्निशन सिस्टम लागू किया गया है। धांधली न हो इसलिए लाभार्थियों के चेहरा पहचान प्रणाली के तहत उपस्थिति दर्ज की जाएगी। बच्चों, गर्भवती...