आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं मिलेगी दाल, रिफाईन व दलिया
देवरिया, मई 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों को मिलने वाली दाल, रिफाईन व दलिया को शासन ने बंद कर दिया है। इसके स्थान पर 6 माह से 6 वर्ष तक के आयु के बच्चों, धात्री व गर्भवती महिलाओं के साथ ही अति कुपोषित बच्चों के लिए अलग-अलग पुष्टाहार निर्धारित मात्रा के अनुसार दिया जाएगा। हालांकि नई व्यवस्था लागू होने के बाद केंद्रों को अभी पुष्टाहार नहीं उपलब्ध हो सका है।
नवीनतम पुष्टाहार व्यवस्था जिले के 16 विकास खंडों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 3247 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। विभाग द्वारा केंद्रों पर प्री एजुकेशन लेने वाले नौनिहालों के साथ ही 0-3 वर्ष, अतिकुपोषित, गर्भवती व धात्री महिलाओं को प्रतिमाह दाल, रिफाईन व दलिया मिलता था। इसके स्थान पर अलग अनुपूरक पुष्टाहार नौनिहालों को मिलेगा। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.