बलरामपुर, सितम्बर 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग की ओर से बलरामपुर देहात व शहर परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। केंद्रों पर नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने भजन, बालगीत और डांडिया रास की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के लिए कार्यकत्रियों और माताओं ने आम व अशोक के पत्तों, फूलों, प्राकृतिक रंगों तथा अनुपयोगी घरेलू सामग्री से केंद्रों को सजाया। चावल के आटे, प्राकृतिक रंगों और गेंदे के पत्तों से बनाई गई रंगोलियों के बीच सजाई गई मटकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बरांव आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री शिवानी की देखरेख में विशेष आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: किड्स इंटरनेशनल स्कूल में मना जन्माष्टमी महोत्सव पीले वस्त्र, मोरपंख मुकुट ...