आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण जारी
पूर्णिया, मई 29 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण का कार्य निर्धारित तिथि के अनुसार किया जा रहा है। शुक्रवार को भी विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षिकाओं की मौजूदगी में लाभुकों के बीच टीएचआर राशन का वितरण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को निर्धारित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराया गया। वितरण कार्य को लेकर केंद्रों पर लाभुकों की उपस्थिति देखी गई तथा सेविकाओं द्वारा पारदर्शिता के साथ राशन वितरण सुनिश्चित कराया गया। सीडीपीओ रूपम ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित मानक के अनुसार टीएचआर राशन का वितरण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण जारी उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.