आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पूर्णिया, सितम्बर 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय जलालगढ़ के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर पोषण से संबंधित विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने बताया कि पोषण माह का आयोजन 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, शिशु एवं छोटे बच्चों के उचित पोषण, स्तनपान, स्वच्छता एवं साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- सभी आंगनबाड़ी केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.