लखीसराय, जनवरी 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के नगर परिषद एवं सदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई रस्म विधिवत रूप से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को फूल, फल एवं पौष्टिक आहार देकर सम्मानित किया गया। सेविका-सहायिकाओं ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संस्थागत प्रसव को अपनाने, बच्चों का समय-समय पर वजन मापने तथा सभी आवश्यक टीकाकरण समय पर कराने के महत्व की जानकारी दी। साथ ही संतुलित आहार लेने, आयरन एवं कैल्शियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.