गुड़गांव, जून 22 -- फरीदाबाद,सरसमल। भारतनेट उद्यमी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सेवाओं से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भारतनेट उद्यमी बनाए जाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। बीएसएनएल फरीदाबाद के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. डी.एन. कात्यायन ने बताया कि भारतनेट परियोजना के तहत देशभर में 1.5 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार करना और इंटरनेट आधारित सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत कार्यालयों...