भदोही, जून 27 -- भदोही, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम जिला पोषण समिति/पोषण मिशन की बैठक हुई। जिले में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई। एक से 30 जुलाई तक चलने वाले संभव अभियान की तैयारियों को लेकर मंथन किया।डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मार्ग, भवन पेंटिंग, विद्युत व्यवस्था, पंखा, पेयजल, शौचालय की रिपोर्ट दो दिनों में देने का निर्देश दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर केंद्रों का निरीक्षण करें, तो रजिस्टर को बिन्दुवार चेक करें। शून्य से पांच साल के बच्चों का जवन, लंबाई मापन, स्वास्थ्य परीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण को चेक करें। इस मौके पर सीएमओ, बीएसए आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...