देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं मौजूद रहे। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों के पोषण, आधार, नामांकन एवं विभिन्न योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में लिए गए निर्णय इस दौरान डीडीसी द्वारा निर्देश दिया गया कि सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरा जाए। ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कोई परेशानी नहीं हो। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन पूर्वाह्न 9 बजे तक अपने-अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत संचाल...