आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में मिली भारी अनियमितता, बीडीओ ने जताई नाराजगी
दुमका, मई 11 -- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दलाही पंचायत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों का सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति बीडीओ ने बताया कि सबसे पहले दलाही आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां पोषण सखी अनुपस्थित पाई गई। केंद्र में दो दिनों से बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। 32 नामांकित बच्चों में मात्र छह बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि आठ बाहरी बच्चों को बैठाकर केंद्र संचालित किया जा रहा था। बच्चों ने शिकायत की कि उन्हें सूजी का हलवा नहीं दिया जाता है। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र करमाटांड़-दो का निरीक्षण किया गया, जहां पोषण स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.