बागपत, मार्च 11 -- बड़ौत। नगर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यालय के लेंटर का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। उस समय कार्यालय में बैठकर लंच कर रही चार मुख्य सेविकाएं और ब्लॉक कॉर्डिनेटर मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। बताया गया कि दोपहर के समय ब्लॉक कॉर्डिनेटर अजय, मुख्य सेविका सरिता, तनुजा,आरती व सोनी कार्यालय में बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लेंटर से प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी तुरंत बाहर निकल आए। गनीमत रही कि कोई भी कर्मचारी इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि भवन काफी समय से जर्जर हालत में है। कई बार उच्च अधिकारियों को भवन की मरम्मत या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.