मिर्जापुर, अगस्त 23 -- हलिया,हिन्दुस्तान संवाद पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आंगबाड़ी कायकत्रियों को बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में वजन मशीन वितरित किया। इस दौरान सीडीपीओ दिलीप केशरी, सुपरवाइजर रिया दूबे,अशोक कुमार भी रहे। बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के वजन की नियमित एवं सही माप से उनके पोषण स्तर की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। ताकि बच्चों के वजन में होने वाले परिवर्तन का नियमित आकलन कर कुपोषित,अति-कुपोषित बच्चों को समय से चिन्हित उन्हें आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा सके। इस मौके पर डॉ. विमल कुमार, सीएम फेलो गौरव कुमार, एपीओ ज्ञान सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...