आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को दिया गया प्रशिक्षण
जौनपुर, जून 23 -- खेतासराय। सोंधी ब्लाक सभागार में सोमवार को दस्तक अभियान को लेकर सीडीपीओ राजेश कुमार यादव और चिकित्साधिकारी डॉ.फैजान अंसारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ गोष्ठी की। जिसमें संचारी रोग पर नियंत्रण पाने के लिए कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर आयोजित गोष्ठी में बताया गया कि संचारी रोग से निबटने के लिए पहली जुलाई से 31 जुलाई तक कार्यक्रम चलेगा। चिकिसाधिकारी डॉ.फैजान अंसारी ने बताया कि अभियान के तहत टीम एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलने वाली बैक्टीरिया, फंगस और वायरस की जांच करेगी। इससे बचाव के लिए साफ सफाई रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, फुल बांह का कपड़ा पहनने और कूलर का पानी समय समय पर बदलने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- संचारी रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.