लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के एक होटल में रविवार को हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी थीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जांच भी करवाई गई।बहराइच की 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल में शिक्षा को बढ़ावा देने और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने में किए गए काम के लिए सम्मानित किया गया। लीना जौहरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट द्वारा मैरिको लिमिटेड के सहयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.