हरिद्वार, फरवरी 14 -- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन ने जिला स्तरीय रैली निकालने का निर्णय लिया है। मानदेय में वृद्धि के साथ ही बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में 16 फरवरी को एक दिनी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। शनिवार को जिलाध्यक्ष रितेश चौहान ने बताया कि जिले के सभी छह ब्लॉकों की आंगनबाड़ी वर्कर इस रैली में शामिल होंगी। इस दौरान भाजपा सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा, जिसमें राज्य सरकार को मानदेय में 140 रुपये और केंद्र सरकार को 150 रुपये रोजाना वृद्धि का प्रस्ताव शामिल होगा। इसके अलावा, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने से जुड़ा शासनादेश जारी होने के बाद ही विभाग से 300 रुपये मासिक कटौती का प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग की जाएगी। अन्यथा उनके खातों से 300 रुपये की कटौती बंद की जाए। साथ ही, आंगनबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.