हल्द्वानी, मई 2 -- कालाढूंगी। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। विधायक बंशीधर भगत धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शीघ्र इनकी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह स्वयं साथ में जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। विधायक भगत ने लोगों से धरना समाप्त करने की अपील की। वहीं आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था जब तक लिखित रूप से उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वे धरना समाप्त नहीं करेंगी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे विधायक भगत इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.