हरिद्वार, अप्रैल 13 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विकास भवन से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर तक रैली निकाली। जमकर नारेबाजी करते हुए 11 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। संगठन ने कहा कि 60 वर्ष की जगह 62 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु हो, पेंशन योजना लागू की जाए, मोबाइल रिचार्ज भत्ता बढ़ाया जाए, भवन किराया और अन्य विभागों के कार्य के लिए अतिरिक्त मानदेय देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रितेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष निर्देश, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूनम रानी,कविता चौहान, किरण, वंदना सैनी, संतो देवी, अंजू, रेशमी देवी, उषा रानी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- तहसील श्रीनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी यह भी पढ़ें- गरुड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता...