चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। चम्पावत में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोटर स्टेशन से धरना स्थल कलक्ट्रेट रोड टैक्सी स्टैंड तक रैली निकालते हुए पहुंचे। टैक्सी स्टैंड में आयोजित सभा में वक्ताओं ने मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन वृद्धि करने तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.