रुडकी, अप्रैल 5 -- रुड़की के नारसन ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पोषण ट्रैकर पर काम करने से इनकार कर दिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग उठाई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर 14 मार्च 2026 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन का आरोप है कि प्रशासन द्वारा आंदोलन को रोकने के प्रयास किए गए और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.