आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल की जाएगी।सोमवार को बुध पार्क स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगी। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया उनका कहना है कि मानदेय वृद्धि और अन्य सुविधाएं उनके जीवन-यापन के लिए बेहद जरूरी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.