बागेश्वर, अप्रैल 10 -- गरुड़, देवेंद्र पांडे। राज्य में अपनी विभिन्न मांगों और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर धावा बोला और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक प्रशासन के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा आर्थिक शोषण को बताया गया है। कार्यकर्ताओं की स्पष्ट मांग है कि राज्य सरकार की ओर से मानदेय में तत्काल प्रभाव से 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए। केंद्र सरकार राज्य सरकार केंद्र को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने का ठोस प्रस्ताव भेजे। कार्यकर्ताओं का कहना है ...