रिषिकेष, मार्च 11 -- महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नरेंद्रनगर ब्लॉक की 79 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो गया। मुनिकीरेती नगर पालिका में पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत उन्हें तीन से छह वर्ष के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और स्कूल से पूर्व शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्हें बच्चों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों में पोषण को लेकर भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि बिष्ट, सुपरवाइजर किरन राणा, अजीम प्रेमजी फांउडेशन से जुड़े संदीप, पवन कुमार, मनोहर सिंह, शीला भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.