चम्पावत, अप्रैल 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। आंगनबाड़ी वर्कर्स का कार्य बहिष्कार जारी है। तहसील परिसर में धरना दे रही कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया गया। जिसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में धरना दिया। यूकेडी की जिला कार्यकारिणी टीम ने कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया। गुरुवार को संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में धरने पर बैठीं। लेकिन प्रशासन की टीम ने उन्हें वहां से हटा दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। बाद में वर्कर्स ने रामलीला मैदान में धरना दिया। जहां यूकेडी जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा, जिला प्रभारी प्रहलाद मेहता, विपिन शर्मा, राजेन्द्र पुनेठा, गजेंद्र बोहरा, मनीष पंत और संजय पंत ने समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने 24 हजार मानदेयस देने, बायोमैट्रिक हटाने, सेवा निवृत्ति पर एकमुश्त दस लाख रुपये ...