हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि समेत तमाम मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना हल्द्वानी बुद्धपार्क में चौधे दिन भी जारी रहा। कार्यकताओं के हड़ताल पर चले जाने से जनपद के सैकड़ों केद्रों पर ताला लटक गया है। उनका कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक वह डटे रहेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस नेता लाखन सिंह नेगी धरने को समर्थन देने को पहुचे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की सभी मांगों का वह समर्थन करते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अनिशा ने कहा कि उन्हें काम के अनुसार वेतन नहीं दिया जाता। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा लोहनी ने कहा कि जब तक उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जाएगा, वे केंद्रों पर काम नहीं करेंगी। अगर सरकार हड़ताल पर रोक लगाएगी तो हम इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने मांग की है कि उनकी समस्याओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.