हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को निकाली गई रैली के दौरान शहर में काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। नैनीताल रोड से लेकर बरेली रोड तक वाहन रेंगकर चले। यातायात पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकाला।सोमवार को बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समर्थन देने पहुंचे लोग सड़क पर उतर आए। एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली गई। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हो गया। नैनीताल रोड में तिकोनिया से एमबीपीजी तक वाहनों की कतार लग गई। बरेली रोड स्थित मंगलपड़ाव तक वाहनों के दबाव का असर रहा। यह भी पढ़ें- चम्पावत में आंगनबाड़ी वर्कर ने रैली निकाली दोपहिया वाहन और ऑटो, ई-रिक्शा ने जाम से बचने को गलियों का सहारा लिया। कुछ देर बाद वहां भी जाम लग गया। जैसे-तैसे एक घंटे की मशक्कत...