आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त
बागेश्वर, जुलाई 27 -- बागेश्वर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका संगठन की बागेश्वर जिला इकाई का गठन कर कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से लीला आर्य को जिलाध्यक्ष चुना गया। शिखा जोशी को उपाध्यक्ष, रहिला तबस्सुम को ब्लॉक अध्यक्ष, देवकी रावल को कोषाध्यक्ष, पूनम देवी को महामंत्री, दीपिका को सचिव और गीता पांडेय को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लिया। इससे पहले उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.