चम्पावत, मार्च 20 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांच दिनी बाल वाटिका प्रशिक्षण का समापन हुआ। डायट की ओर से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। डायट प्रवक्ता नवीन उपाध्याय के दिशा निर्देशन में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन में बाल वाटिका का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान, वर्ण डिकोडिंग, खेल आच्छादित अधिगम आदि पर चर्चा की गई। डायट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी, कृष्ण सिंह ऐरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, उषा बिष्ट, भाग्यश्री घोष, हरिविनोद पंत आदि ने अलग अलग विषयों पर व्याख्यान दिए। संदर्भदाता दीपा पांडेय, अनीता माहरा, गरिमा जोशी, महेश पोखरिया ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.