बागेश्वर, मई 4 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील में एक महीने से चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया है। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने तैनाती स्थल को रवाना हुए। यहां हुई सभा में ब्लॉक अध्यक्ष विमला कोहली ने बताया कि रेखा नेगी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के साथ संपन्न बैठक में पूर्व में अपनी मांगों को लेकर दिए हुए मांग पत्र को लेकर 140 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी पर सहमति जताई गई। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इस पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने का आदेशित कर दिया है। इसमे केंद्र सरकार से 150 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर हमारे विभागीय सचिव चंद्रेश यादव द्वारा केंद्र स...