आंगनबाड़ी कार्यकत्री से अभद्रता, दो पर रिपोर्ट
रामपुर, मई 30 -- सैफनी। जनगणना कार्य के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुनीता पत्नी पवन निवासी मोहल्ला कायस्थान ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन द्वारा जनगणना का कार्य सौंपा गया है। आरोप है कि शुक्रवार को वह नगर के कोठी मोहल्ले में जनगणना का कार्य कर रही थीं, तभी नदीम और लईक पुत्रगण खलील अहमद ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने जनगणना संबंधी कागजात फाड़ दिए तथा उनका मोबाइल फोन छीनकर दूर फेंक दिया।पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और भविष्य में जनगणना कार्य करने पर जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.