बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। मुर्तिहा इलाके के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात दलित कार्यकत्री को गांव के ही कुछ शोहदों ने काफी परेशान कर डाला। पीड़िता ने मोबाइल नम्बर ब्लाक किए, तो दूसरो के मोबाइल से धमकाया। पीड़िता ने गांव के ही चार शोहदों को नामजद कर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। मुर्तिहा कोतवाली के एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर तैनात दलित कार्यकत्री को एक शोहदा मोबाइल पर काल कर धमकी दे रहा था। कार्यकत्री के भाई व अन्य परिजनों को धमकियां दिए जाने पर उसका नम्बर ब्लाक कर दिया। तो उसने अपने अन्य साथियों के मोबाइल से हरकते शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कर रहे शोहदे परेशान, कॉल कर दे रहे धमकी जिसके चलते केन्द्र के कामकाज पर असर पड़ता है। यही नहीं कार्यकत्री को कहीं विवाह किए जाने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। प...