शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मौत के बाद मामला तूल पकड़ने पर शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह और एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। डीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है और शासन स्तर से मिलने वाली हर सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और किसी भी तरह की दिक्कत न होने देने का आश्वासन दिया। बता दें कि बुधवार रात एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया था। वीडियो में मृतका की बेटी ने आरोप लगाया था कि उनकी मां पर अत्यधिक कार्य का दबाव था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.