आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं ने भेजा ज्ञापन
बलिया, सितम्बर 18 -- बलिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम को सौंपा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 18 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय किये जाने की मांग किया। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि एवं अन्य बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं प्रदेश की उत्थान में अहम योगदान लंबे समय से देती चली आ रही है। लेकिन सीएम द्वारा पिछले दिनों मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के रूप में की गयी बढ़ोत्तरी से उनमें असंतोष है। मांग किया कि टुकड़ों में दिया जाने वाला पीएलआई मूल मानदेय में जोड़ा जाय तथा पोषण ट्रैकर को बिना जीपीएस के पूर्व की तरह संचालित किया जाय ताकि उन्हें परेशानियों से निजात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.