संभल, दिसम्बर 18 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सीडीपीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है । जिसको लेकर उन्होंने सीडीपीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया और राज्य मंत्री से मिलकर सीडीपीओ के स्थानांतरण की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित रायसत्ती मंदिर परिसर में सीडीपीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह सीडीपीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहीं थी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी से शिकायत कर कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि सीडीपीओ सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से से 2000 रुपये प्रति माह की मांग कर रहे हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई के लिए धमकाते हैं और अभद्रता करते हैं। इस दौरान राजरानी, जलधारा, संजयवती, रामबेटी, शशि देवी, ममता, संतरेश आदि ...