संभल, मई 2 -- आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनीता शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मियों ने तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपने अधिकारों की बहाली की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी वर्षों से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी मूलभूत सुविधाओं और सम्मानजनक वेतन से वंचित रखा गया है। कर्मियों ने मांग की कि उन्हें पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और सवेतन अवकाश जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में की नारेबाज...