आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने चलाया जागरूकता अभियान
गोंडा, सितम्बर 23 -- वजीरगंज। महिला एवं बालविकास ने संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत कार्यालय व विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाया। ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत सतीश तिवारी व मुख्य सेविकाएं बबली रावत, ज्योत्सना, संयोगिता यादव व रेखा शर्मा की मौजूदगी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने खूबसूरत रंगोली बनाई। मुख्य सेविका बबली रावत, मिथलेश विश्वकर्मा, दीपा तिवारी, राज्यश्री सिंह, उमा सिंह, मोनिका, प्रेमलता सोनी, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव आदि रहे। बुधवार को नगवा, अशोकपुर, टिकिया, करौंदा, करदा, वजीरगंज, महादेवा आंगनवाड़ी केंद्रों पर विकसित भारत 2047 की थीम के साथ रंगोली का प्रदर्शन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.