आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला वजन और लंबाई मापने की मशीन
गाजीपुर, जून 10 -- सादात। ब्लाक सभागार में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वजन और लंबाई मापने वाली मशीनों का वितरण किया गया। यह वितरण शासन के निर्देश पर लाभार्थी बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. सरजीत सिंह, सीएम फेलो डॉ. बृजेश कुमार और सीडीपीओ सोनम सिंह ने संयुक्त रूप से मशीनों का वितरण किया। बीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एएनएम को दिया गया पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.