गोंडा, मई 21 -- ​रामापुर। कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भवानी भीख शुक्ल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की उपस्थिति में 51 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन बांटे गए। योजनाओं में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए ब्लॉक के सभी 184 केंद्रों को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिसके पहले चरण की शुरुआत इस वितरण से हुई। ​सीडीपीओ नंदिनी घोष ने बताया कि अब कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर ऐप के जरिए बच्चों के पोषण स्तर का डेटा ऑनलाइन दर्ज करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...