बहराइच, मई 3 -- तेजवापुर। तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। सीडीपीओ पूनम सैनी ने डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक किया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पात्रों तक पहुंच सके। स्मार्टफोन के माध्यम से कार्यकत्रियां अब पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों का डेटा फीड करने, बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण और दैनिक रिपोर्टिंग का कार्य आसानी से कर सकेंगी। कार्यकत्रियों को मोबाइल संचालन एवं पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग की ट्रेनिंग भी दी गई। उन्होंने बताया कि अब कागजी कार्यभार कम होगा और काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- नियुक्त पत्र मिलते ही खुशी से झूम उठी आंगनबाड़ी सहायिकाएं इस मौके सुपरवाइजर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.